राजनांदगाँव/ समस्त निगम कर्मचारियों के द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह कह समाचार दिया जा रहा है कि आगामी माह के प्रथम सप्ताह में नवरात्र प्रारंभ है और अंतिम सप्ताह के अंत में दिपावली त्यौहार पड़ रहा है, उक्त दोनों त्यौहार में खर्चा अधिक होता है। समस्त निगम के नियमित दैनिक वेतनभोगी ठेका श्रमिको को माँ नवरात्र एवं धनतेरस त्यौहार के पूर्व माह सितम्बर और अक्टूबर २०२४ का बकाया वेतन तथा एडवांस नियमित कर्मचारियों को १०,०००/-रूपये (दस हजार) दैनिक वेतन भोगी / प्लेसमेंट कर्मचारियों को ८०००/-(आठ हजार) रूपये वेतन के साथ जोडकर २८ अक्टूबर के पूर्व धनतेरस त्यौहार के पहले भुगतान करने की कृपा करेंगे। जिसके लिए हम समस्त निगम कर्मचारीगण आपके आभारी रहेंगे।