कृमि मुक्त करने आज से चलाया जाएगा अभियान, 1 से 19 वर्ष के बच्चों को खिलाया जाएगा कृमिनाशक दवा एल्बेन्डाजॉल...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

बेमेतरा - कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन मे जिले में आज से 1 से 19 वर्ष के बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेन्डाजॉल की गोली खिलाई जायेगी। कृमिनाशक दवा खिलाने के लिए समस्त विद्यालय, निजी/शासकीय, तकनीकी शिक्षण संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्रों में 372822 बच्चों का लक्ष्य है। कृमि की दवाई 01 से 02 वर्ष के बच्चों को आधी गोली चुरा करके, 02 से 03 वर्ष के बच्चों को एक पूरी गोली चूरा करके एवं 03 से 19 वर्ष के बच्चों/किशोर-किशोरियों को एक पूरी गोली चबाकर खिलाया जायेगा। कार्यक्रम से संबंधित समस्त तैयारियां पूरी की जा चुकी है, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ वाई. के. ध्रुव ने बताया की जिले को कृमि मुक्त करने विशेष रूप से कार्ययोजना बनाया गया है, इसमें समस्त शिक्षण संस्थानों शासकीय/निजी स्कूलों, नवोदय विद्यालय, आई.टी.आई. कॉलेज एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों को शामिल किया गया है। बच्चों को दवा खिलाने शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम बनाई गई है।डॉ. ए.के. बसोड़ ने बताया की कृमि के वजह से बच्चों में कुपोषण व खून की कमी होना, मानसिक विकास में कमी होना, बच्चों में हमेशा थकावट रहना। कृमिनाशक दवा खाने से पेट में पनप रहे कृमि खत्म होंगे, साथ साथ कृमि से बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई, कृमि से बचाव हेतु आसपास साफ सफाई, नाखून छोटे रखना, खुले भोजन नहीं करना, खुले में शौच न जाना, शौच के पश्चात हाथ धोना, साफ पानी से फल एवं सब्जियों को धोकर पकाकर खाना आवश्यक है।कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले के समस्त पालकगण व जनसामान्य को दिनांक 29 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर अपने समीप के आंगनबाड़ी केन्द्र या शासकीय/निजी स्कूलों में कृमिनाशक दवा एल्बेन्डाजॉल की दवा खिलाने एवं छुटे हुए बच्चों को 04 सितम्बर 2024 को मॉप अप दिवस पर दवा सेवन कराने हेतु अपील किया गया।