20 जुलाई छत्तीसगढ़ के आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कार्ड का दुरुपयोग करने वाले भिलाई के स्पर्श मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल पर 24 लाख 44 हजार 7 सौ का अर्थदंड लगाया गया है|
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आम जन के लिए एक अत्यंत ही महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत समस्त पात्र हितग्राहियों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय की जा रही है अपने आर्थिक लाभ की दृष्टि से कई अस्पताल नियमों की अवहेलना कर मरीजों के अधिकार आयुष्मान कार्ड का दुरुपयोग करते हुए शासन को गुमराह कर रहे हैं इसी कारण शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना के सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियम विरुद्ध कार्य कर रहे अस्पतालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है|
पूर्व में त्वरित ख़बरें के अखबार द्वारा लगाए गए समाचार का असर देखने को मिला है भिलाई स्पर्श मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल आयुष्मान कार्ड का दुरुपयोग कर रहा था आम जनता से लूटमार कर रहा था शासन द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुए स्पर्श मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल पर 24 लाख 44 हजार 7 सौ का अर्थदंड लगाया गया है|