बेमेतरा 26 जून 2024ः- आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण, 100 अभ्यर्थी (64 अनुसूचित जनजाति, 36 अनुसूचित जाति) जो ड्राप लेकर इंजीनियरिंग तथा मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते है, ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र 01 जुलाई 2024 सायं 4ः00 बजे तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय कलेक्टोरेट बेमेतरा में जमा कर सकते है।
आवेदन पत्र एवं विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है। इस परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी यथा पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि की सूचना विभागीय वेबसाइट से अभ्यर्थी प्राप्त कर सकते है।