भिलाई के मूर्तिकार अशोक देवांगन की बनाई बस्तर आर्ट की 12 फीट ऊंची बैल कलाकृति रायपुर एयरपोर्ट में लगाई जाएगी। इसका निर्माण मरोदा सेक्टर स्थित अंकुश शिल्पांगन में किया गया है। वे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दुर्ग में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। रायपुर एयरपोर्ट में उनके द्वारा निर्मित दो विशालकाय घोड़ों की कलाकृति बाहर से आए यात्रियों के लिए छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुकी है।