गरियाबंद 20 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल और स्वीप नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ रीता यादव के निर्देशन में 20 अप्रैल शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले के महिला स्व सहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों द्वारा नुक्कड़ नाटक, संकल्प रॉकस्टार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिया जायेगा।