मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल में एक युवक ने डिप्रेशन में आकर सुसाइड कर ली। उसने तालाब में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
जानकारी के मुताबिक, घटना एलबीएस हॉस्पिटल के सामने मोतिया तालाब की है। जहां डिप्रेशन का शिकार युवक ने तालाब में छलांग लगा दी और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। इधर, घटना की सूचना मिलते ही शाहजहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि युवक चार-पांच दिनों से काफी डिप्रेशन में था। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।