मतदान दिवस को कर्मचारियों के लिए संवैतनिक अवकाश घोषित

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

गरियाबंद 29 मार्च 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत महासमुंद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान तिथि 26 अप्रैल 2024 को जिले के कर्मचारियों के लिए संवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से जारी आदेशानुसार गरियाबंद जिला में द्वितीय चरण के अंतर्गत राजिम एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल शुक्रवार को मतदान होगा।