राजनांदगांव। ग्राम पंचायत भेडीकला सरपंच कृष्णा साहू एवं ग्राम पंचायत के पंचगण के द्वारा होली का त्यौहार होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरपंच कृष्णा साहू ने बताया होली का त्यौहार सद्भाव एवं शांतिपूर्ण मनाने की समस्त ग्रामवासियों को अपील की ऐसा कोई भी काम नहीं करना है जिसमें किसी को भी किसी प्रकार की आपत्ति होगी। सभी शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाएं एवं सभी गांव वासियों को एक दूसरे को गुलाल लगाकर बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐ प्रेषित किया।
ग्राम पंचायत भेड़ीकला के सरपंच कृष्णा साहू ने समस्त सम्मानित ग्रामवासियों से सादर निवेदन हैं रंगों के पावन पर्व होली त्यौहार शांतिपूर्ण एवम सदभाव पूर्वक मनाना है इसी कड़ी में विगत दिनों पुलिस प्रशासन द्वारा बैठक कर निर्देश दिया गया है कि गांव में होली के पावन पर्व पर झगड़ा लड़ाई नही करनी है साथ ही आपत्ति जनक कार्य, दुर्व्यवहार से बचना है एवम गांव में, चौक चौराहों पर डी जे, आदि बजाने पर प्रतिबंध है,आप सभी से सहयोग अपेक्षित है।