विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला एवं चिकित्सा शिविर आयोजित...
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

खम्हरिया विकासखंड स्तरीय  आयुष स्वास्थ्य मेला एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन ग्राम गगरिया खम्हरिया विकासखंड व जिला कबीरधाम में आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में शिविर प्रभारी डॉ. निर्मला पटेल, डॉ. मेनका देशमुख, डॉ.  कमलेश वर्मा होम्योपैथिक चिकित्सा, डॉ प्रेमलता खुरश्याम  योग चिकित्सक, सरपंच श्री मती लीला ठाकुर,  विशिष्ट अतिथि विद्या सिंह ध्रुव ,धनेश कौशिक, प्रेमचंद वर्मा ,काजल साहू, घनश्याम पटेल, विजय आंगरे, जितेंद्र, माधव निशा महेश्वर मंडावी ,मलिक मानिकपुरी  के उपस्थिति में हुआ।

चिकित्सा शिविर में विशेष तौर पर बात रोग, चर्म रोग ,पेट रोग, बच्चों का रोग, स्त्री रोग,  पुरानी खांसी सर्दी जुकाम बुखार पीलिया मधुमेह निम्न बी पी एवं हाई बीपी सिकलिंग एवं वृद्धजनों के रोगों की भी चिकित्सा उपचार कर दवाई वितरण किया गया।

 चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार आयुर्वेद हितग्राहियों जिसमें होम्योपैथी में 123, योगा में 118, बीपी ,शुगर 52, सिक्लिंग 12 एवं अन्य में 24 को निशुल्क आयुर्वेद पद्धति से जांच उपरांत दवाई वितरण किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations