ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत की HTC पर GST रेड: 6 घंटे चली जांच, 1500 से ज्यादा ट्रकों के दस्तावेज खंगाले
त्वरित खबरें :अरुण रिपोर्टिंग

दुर्ग, जिले में ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत की कंपनी HTC पर GST विभाग की टीम ने कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि टीम ने कंपनी के दफ्तर और उससे जुड़े ठिकानों पर करीब 6 घंटे तक जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने कंपनी के कारोबार से संबंधित दस्तावेज, रिकॉर्ड और अन्य जरूरी जानकारी खंगाली।

जानकारी के मुताबिक, HTC के पास 1500 से ज्यादा ट्रक हैं। इनमें से करीब 60 से 70 गाड़ियां भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में संचालित होती हैं। कंपनी का परिवहन कारोबार भिलाई के अलावा बलौदाबाजार सहित अन्य क्षेत्रों तक फैला हुआ है। इसी को देखते हुए GST विभाग की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जांच के दौरान अधिकारियों ने कंपनी के वाहनों से संबंधित रिकॉर्ड, कारोबार का विवरण, बिल, लेनदेन और GST से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की। टीम ने कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज जानकारी और वास्तविक कारोबार से संबंधित दस्तावेजों का मिलान भी किया।

बताया जा रहा है कि GST विभाग की टीम ने करीब छह घंटे तक अलग-अलग दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान कंपनी के कर्मचारियों और जिम्मेदार लोगों से भी आवश्यक जानकारी ली गई। हालांकि, जांच के दौरान GST विभाग की टीम को किसी तरह की अनियमितता या गड़बड़ी मिली है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

GST विभाग की कार्रवाई पूरी होने के बाद दस्तावेजों और रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की जाएगी। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कंपनी के GST रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी या कर संबंधी अनियमितता सामने आती है या नहीं। फिलहाल विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations