स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर वार्ड 14 निवासी राम दुलार साहू से 15 लाख रुपए की रकम एंठने वाले राजनांदगांव निवासी पति-पत्नी और पुत्र के खिलाफ जामुल पुलिस ने धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपियों ने करीब सालभर पहले स्वास्थ्य मंत्री से सीधे संपर्क होने का हवाला देकर स्टॉफ नर्स की नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
वार्ड 14 दीनदयाल उपाध्याय नगर जामुल निवासी प्रार्थी राम दुलार साहू (46 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि वह ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है। अगस्त 2020 में स्वास्थ्य संचालनालय से स्टॉफ नर्स की भर्ती का विज्ञापन निकला। उसकी पुत्री खुशबू साहू व भांजा साक्षेन्द्र साहू ने आवेदन किया। सुविधा अस्पताल के संचालक डॉ. एसएफ खान से उनके मधुर संबंध थे। संचालक ने राजनांदगांव निवासी संतराम वर्मा के बारे में बताया।
सितंबर 2020 में सुविधा अस्पताल में आरोपी संतराम से मुलाकात हुई। इस दौरान संतराम, उसकी पत्नी और बेटा घनश्याम वर्मा तीनों ब्लैक कलर की महंगी कार में मिलने पहुंचे। नौकरी के लिए 15 लाख रुपए के खर्चे के बारे में बताया। कृषि भूमि बेचकर आरोपी को अलग-अलग किस्तों में कुल 15 लाख रुपए की रकम पहुंचाई। इसके बाद नौकरी नहीं लगी।

Facebook Conversations