तालाब में नहाने के लिए घर से निकला बच्चा:नदी में डूबे दूसरे बच्चे का भी मिला शव, इधर बुजुर्ग की डूबने से मौत
त्वरित खबरे

अंजोरा चौकी अंतर्गत रसमड़ा रेलवे ब्रिज के नीचे शिवनाथ नदी में डूबकर मरने वाले दूसरे छात्र आदर्श चंद्राकर की लाश गई है। मंगलवार को एसडीआरएफ और पुलिस की टीम देर शाम तक छात्र की खोजबीन में जुटी रही। लेकिन अंधरे तक लाश नहीं मिली। बुधवार को दोबारा छात्र की तलाश शुरू करने पर दोपहर बाद लाश मिल गई। वहीं, कोतवाली थाना अंतर्गत नहाने गए शिक्षक नगर निवासी स्वप्निल नायडू (57 वर्ष) के नहाने के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई।

अंजोरा चौकी प्रभारी देवशरण ने बताया कि मंगलवार को मरोदा सेक्टर निवासी आदर्श चंद्राकर और रुआबांधा निवासी आयुष नदी बहाव में फंसकर डूब गए। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम के साथ दोनों छात्रों की खोजबीन शुरू की गई। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आयुष की लाश मिल गई। लेकिन देर शाम तक खोजबीन के बाद भी आदर्श का सुराग नहीं लगा। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे घटना स्थल के पास ही लाश मिल गई। शव मर्चूरी भेजने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने बताया कि शिक्षक नगर निवासी स्वप्निल दोपहर करीब एक बजे बांधा तालाब में नहाने के लिए घर से निकला। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने पर डूब गया। क्षेत्रीय लोगों से जानकारी मिलने पर शव पानी से बाहर निकाला गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations