स्वच्छता कर्मचारियों का हुआ सम्मान:बीआईटी हॉल में आयोजित समारोह में विधायक, मेयर व आयुक्त ने 130 लोगों का बढ़ाया गौरव
त्वरित खबरे

नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव अंतर्गत केंद्रीय जांच टीम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में दुर्ग नगर निगम ने 2 लाख 64 हज़ार 8 सौ 6 की जनसंख्या वाले शहरों में पूरे देश में 83 से 17 वां रैंक और पहली बार गार्बेज फ्री सिटी के लिए अवार्ड प्राप्त किया है।

इस अवसर पर गुरुवार को बीआईटी हॉल में स्वच्छता दीदीयों और सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। विधायक अरुण वोरा, मेयर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त हरेश मंडावी, सभापति राजेश यादव ने तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, वर्तमान अधिकारी गिरीश दीवान के साथ-साथ स्वच्छता दीदियों में दीपा जोशी, हेमा बंजारे, किरण साहू, लक्ष्मी जांगड़े, अर्पणा मसीह, ममता तांग, स्वास्थ्य विभाग से शेखर वर्मा, जसवीर सिंह भुवाल समेत 130 का सम्मान करते हुए प्रमाण पत्र दिया। विधायक वोरा ने कहा यह उपलब्धि पूरे दुर्ग नगर की जनता के लिए गर्व की बात है। यह सभी पदाधिकारियों वकर्मचारियों की लगन एवं मेहनत को दर्शाती है। महापौर ने दुर्ग निगम को मिले अवार्ड को शहर की जनता को समर्पित किया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations