सुयस हॉस्पिटल कोटा रायपुर के MD  डॉक्टर द्वारा प्राथमिक शाला मुर्रा,प्राथमिक शाला सुरजीडीह में बच्चों को आवशयक सामाग्री वितरण किया गया
त्वरित खबरें - निशा रिर्पोटिंग छ. ग. ब्यूरो प्रमुख

प्राथमिक शाला मुर्रा , प्राथमिक शाला सुरजीडीह में 21-03-2024 सुयस हॉस्पिटल कोटा रायपुर के MD  डॉक्टर विवेक केशरवानी  और नंदिता  ने प्राथमिक शाला के बच्चो को जूता , टाई बैल्ट , आलमारी , पंख , गैस चूल्हा , थाली , गिलास , टेबल कम्प्यूटर आदि दे कर बच्चो को अपना आशीर्वाद दिया और बच्चो की उज्जवल भविष्य की कामना की जिसके साक्षी बने ग्राम पंचायत मुर्रा में सरपंच नागेश चंद्रवंशी और प्राथमिक शाला की प्रधानपठिक प्रणाली , जयशर्मा  , भारती साहू  , प्राथमिक शाला सुरजीडीह से प्रधानपठिक दीपमाला शुक्ला , हीरामणि साहू , भूमिका वर्मा जी उपस्थित रहे और ग्राम पंचायत मुर्रा , सुरजीडीह के सरपंच के केशरवानी  नंदिता  को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations