अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं ने आत्महत्या कर लिया। नेवई थाना अंतर्गत रेलवे ट्रैक के पास लाश मिली। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, भिलाई नगर थाना अंतर्गत बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
भिलाईनगर पुलिस ने बताया कि सेक्टर-5 निवासी रामराव डिकर (60 वर्ष) ने मंगलवार को सीलिंग फैन से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। उस दौरान बेटा और उसकी पत्नी काम पर गए हुए थे। वापस आने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि रामराव को गंभीर बीमारी थी। उनका इलाज चल रहा था। इससे परेशान होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। इधर नेवई पुलिस ने बताया कि बीती रात प्रगति नगर के पास ट्रेन ट्रैक के किनारे एक महिला मृत पड़ी मिली। मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना करने पर गले का ताबीज मिली। उसकी पहचान के लिए जिले के सभी थानों से संपर्क किया जा रहा है। दोनों मामलों में जांच जारी है।

Facebook Conversations