राजनांदगाव- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरगी में शाला प्रेवश उत्सव का आयोजन किया गया , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जितेन्द्र मुदलियार और अध्यक्षता अंगेश्वर देशमुख जिला पंचायत सदस्य और शाला विकास समित के सदस्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरूवात मां सरस्वती की पूजन अर्चन से किया गया , कक्षा 12वी के छात्राओं द्वारा अतिथियों और नवप्रवेशी बच्चो के स्वागत में गीत प्रस्तुत किया । कक्षा 6वी और 9वी के नवप्रवेशी बच्चो का पुस्तक वितरण कर मुंह मीठा कराया गया ।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री देशमुख ने स्कूल को वाटर कूलर देने की घोषणा भी किया । आरसीजी ग्रुप के संचालक खुमेश साहू और उनकी टीम के द्वारा कक्षा 6 से 12 तक के शाला में प्रथम और द्वितीय स्थान आने वाले बच्चो को पुरुस्कार भी दिया जो की शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय कार्य है ।
कार्यक्रम में प्राचार्य एन के साहू , आर आर साहू , योगेश गौतम सुशील नारायण शर्मा ,दिनेश सिंह , विरेंद्र टेंभूरकर , शिवम झा, श्रीमती बी शर्मा , वंदना देवांगन, चारूलता भौतमंगे , हेमलता साहू, चित्रलेखा साहू , स्मिता मिश्रा, शिवानी बर्मन, नीरा ठाकुर , श्रीमती किरण देवेंद्र मांडवी , पंकज चंदेल , शोमेश देशमुख सभी में नवप्रवेशी बच्चो को शुभकामनाएं दिया |

Facebook Conversations