सुने मकान में चल रहा था जुआ, 24 गिरफ्तार
त्वरित खबरे

शहर के नया ढाबा इलाके में लालबाग पुलिस ने जुए की फड़ में दबिश दी है। जहां से 24 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से कुल 6 लाख 18 हजार रुपए जब्त किया गया है। वहीं दो कार सहित चार बाइक भी मौके से जब्त की गई है। लालबाग पुलिस ने बताया कि उन्हें रविवार की रात करीब 8 बजे नया ढाबा में बालिका संप्रेक्षण गृह के सामने जुए की फड़ जमे होने की सूचना मिली।

जुए की फड़ एक सूने मकान में जमी हुई थी। जहां सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी। उक्त मकान में जुआ खेल रहे इंद्रजीत कौशिक, हेमचंद साहू, अभिनीत प्रसाद, रामदास निर्मलकर, इब्राहिम खान, लेखू साहू, नितिन श्रीवास्तव, बंशीलाल सिन्हा, दिलशाद अहमद, संदीप तिवारी, नरेश कुमार, अमित जैन, अप्पू जैन, राहुल बाग, नितिन कुमार, अभिषेक शर्मा, महेश शर्मा, सुधीर गायकवाड़, श्यामू सोनकर, गोविंद कुमार, लाल खान, संगम वाहने, गोलू निषाद और महेश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से कुल 6 लाख 18 हजार रुपए नकद जब्त किया गया है। वहीं आरोपियों की कार, बाइक, मोपेड भी पुलिस ने जब्त की है। आरोपियों पर जुआ एक्ट लगाया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations