धमधा| संस्कृत विद्यालय के तहत देवकर पेंडरी धमधा में संस्कृत विद्यालय विकास समिति के सदस्यों का शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कल्याण सिंह चौहान और राधेलाल ताम्रकार उपस्थित थे। संचालक डॉ. दिनेश साहू ने बताया कि समारोह में विशेष रूप से संस्कार और संस्कृति को बनाकर रखने का आह्वान किया गया, ताकि आने वाली पीढ़ी संस्कारवान बनकर पश्चिमी सभ्यता को नकार सके। हिंदुस्तान में पश्चिमी सभ्यता तेजी से पांव पसार रहा है और भारतीय परंपरा समाज व संस्कार को क्षति पहुंचा रही हैं। इस अवसर पर नीतू साहू, विष्णु प्रसाद साहू, पवन देवांगन, विष्णु प्रसाद ताम्रकार, प्रदीप ताम्रकार, डॉ. डोमार वर्मा मौजूद थे।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

Facebook Conversations