समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा, आवासहीन परिवारों की पात्रता सूची 27 अगस्त तक तैयार करने के निर्देश
त्वरित खबरें :अरुण रिपोर्टिंग

बालोद। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन परिवारों को पट्टा वितरण, जल जीवन मिशन, एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन और डिजिटल फसल सर्वेक्षण सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवासहीन परिवारों को पट्टा वितरण के लिए पात्रता सूची का निर्धारण कर 27 अगस्त तक इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को केवल घास जमीन का ही पट्टा देने के निर्देश दिए।

बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन से शेष रह गए किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने तथा डिजिटल फसल सर्वेक्षण के कार्यों को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने सभी विभागों के प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने पर जोर दिया। बैठक में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं अजय किशोर लकरा, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations