समस्याओं का समाधान न होने पर दी....प्रदर्शन की चेतावनी....
त्वरित ख़बरें

भिलाई- भाजपा पार्षद और उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने भाजपा पार्षदों के साथ गुरुवार को भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास से मुलाकात की। इस मुलाकात में आयुक्त रोहित व्यास ने नगर निगम भिलाई के बीजेपी के पार्षदों को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों उन्होंने 18 बिंदुओं पर ज्ञापन जो सौंपा था। उस पर निगम की ओर से कार्रवाई की जारी है।

हालांकि भाजपा पार्षद निगम कमिश्नर के आश्वासन के साथ सभी जोन का दौरा करने की बात कही। उप नेता प्रतिपक्ष और पार्षद आयुक्त की बात से संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने फिर से अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर आने वाले दिनों में व्यवस्था नहीं सुधरी तो भाजपा पार्षद किसी भी समय आंदोलन कर सकते हैं। भाजपा ने 15 सितंबर तक काम सुधारने अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। गुरुवार को चर्चा के दौरान जिलाध्यक्ष ब्रिजेश बिचपुरिया, वीना चंद्राकर, गिरजा बंछोर, ईश्वर नेताम, शकुंतला साहू आदि मौजूद थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations