सीएम -: सभी वर्गों को कांग्रेस से जोड़ा जाए
त्वरित खबरे

कांग्रेस में बूथ मैनेजमेंट में सभी वर्गों को जोड़ने के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ राज्य खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने विगत दिवस स्वास्थ्य विभाग के एमआईसी मेंबर लक्ष्मीपति राजू के निवास पर बूथ मैनेजमेंट व्यवस्था व महंगाई के विरोध में होने वाली पदयात्रा के विषय पर चर्चा की।

देवांगन ने कहा कि सीएम की मंशा है कि कांग्रेस की राजनीति से सभी वर्गों को जोड़ा जाए। वहीं पार्षद लक्ष्मीपति राजू ने बताया कि उनके वार्ड 66 व 67 में 13 बूथ हैं। उन्होंने दोनों बूथों की रूपरेखा तैयार कर ली है। इसके साथ ही सभी वर्गों को बूथ में हिस्सा बनाया गया है। उन्होंने सेक्टर-7 में विकास कार्यों को संपादित कराने के लिए विधायक देवेंद्र यादव का भी आभार जताया। भिलाई नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने बताया कि सभी वार्ड के लोगों को बूथ मैनेजमेंट के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। धर्मेंद्र यादव ने भी इस संबंध में जानकारी दी। इस दौरान लगभग 300 से ज्यादा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations