बेरला थाना अंतर्गत तोरन लाल सिन्हा (34), मोहरेंगा थाना नंदनी जिला दुर्ग ने 25 नवंबर को मामला दर्ज कराया कि 24 नवंबर की रात ग्राम पिरदा चौक स्थित श्रीराम मोटर्स शोरूम में चोरी हो गई है। मामले में बताया गया कि शोरूम की शटर दीवार से उखाड़कर शोरूम में आलमारी के लॉकर में रखे मोटर साइकिल की बिक्री की रकम नगदी 2,10,000 रुपए अज्ञात चोर ले गए।
इस मामले में पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत जांच शुरू की। एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल ने कंडरका चौकी को जांच के निर्देश दिए। मामले में संदेह के आधार पर घनश्याम तेलासी (22) व कालीचरण सोनवानी (21), आरटीओ ऑफिस के पास डेरापारा, बंजारी से थाना खमतराई रायपुर में पूछताछ की गई। उक्त युवकों ने चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया। दोनों के पास से पुलिस ने 1900 रुपए बरामद किया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Facebook Conversations