सहकारी केंद्रीय बैंक ओटेबंद में चोरी का प्रयास, डीवीआर निकाल कर ले गए चोर....
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

गुंडरदेही ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे ग्राम ओटेबंद के विष्णु धाम मंदिर परिसर में संचालित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा में शनिवार चोरी का प्रयास किया गया। चोर बैंक के चैनल गेट को नीचे से उखाड़ कर अंदर घुसे। इसके बाद लॉकर को तोड़ने का प्रयास किए, लेकिन असफल रहे। लॉकर का हैंडल टूटने के बाद चोर वहां से सीसी कैमरे का डीवीआर निकाल कर ले गए।

घटना का खुलासा सुबह हुआ। मामले की जांच स्पेशल स्क्वाड टीम और स्थानीय पुलिस कर रही है। कम्प्यूटर व कैमरे के कुछ पार्ट्स डौकीडीह गांव के शमशान घाट के पास मिला हैं। बैंक अंदर चार कैमरे लगे हैं, चारों कैमरे को तोड़ दिया है। साथ में लाइन का कट आउट को भी निकाल दिए थे। ब्रांच मैनेजर रेखराज भारती ने बताया कि शनिवार को छुट्टी थी। सुबह 6 बजे ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद जानकारी मिली। मैनेजर ने गुंडरदेही थाने में सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457,380 के तहत मामला दर्ज किया है। गुंडरदेही थाना प्रभारी वीना यादव ने कहा कि अभी जांच चल रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations