दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत गंजपारा से शिवनाथ नदी मुक्तिधाम मार्ग पिछले पाँच वर्षों से लगभग 500 मीटर रोड निर्माणधीन हैं।सड़क का निर्माण अधुरा है आस-पास के 5-6 वार्ड के रहवासीयों को धुल एवं प्रदुषण के कारण जीना हराम हो गया है एवं सड़क जर्जर होने के कारण कई दुर्घटना घट चुकी हैं। इनके साथ ही पुलगॉव नाला ब्रिज का सड़क काफी जर्जर हैं उक्त ब्रिज पर भी कई घटना हो चुकी।उसके बाद भी सड़क का मरम्मत नही किया गया हैं।सभापति श्याम शर्मा,पार्षद लीलाधर पाल,कुलेश्वर साहू, खालिद रिजवी शेरु काशीराम कोसरे,साजन जोसफ,गुलशन साहू, कमल देवांगन, प्रकाश गीते, ललित ढीमर, प्रतिभा गुप्ता,बबीता यादव,जिंतेंद्र ताम्रकर पार्षदो ने आज जनदर्शन में जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह से मुलाकात कर शिवनाथ नदी मुक्तिधान नवनिर्माण मार्ग के अधुरा कार्य को पूर्ण करवाने एवं पुलगाँव नाला ब्रिज की मरम्मत कर हेतु सौंपा ज्ञापन है।सभापति श्याम शर्मा व पार्षदो ने कलेक्टर से कहा दोनो कार्य अपने संज्ञान में लेते हुये जल्द से जल्द सड़क निर्माण करवाने एवं पुलगाँव नाला का मरम्मत हेतु ज्ञापन दिया है।
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations