दुर्ग जिले के अमलेश्वर में चल रही शिव महापुराण कथा में आने-जाने वाले यात्रियों को मालवाहक वाहन से ले जाया जा रहा है। आरटीओ के फ्लाइंग स्क्वायड ने चेकिंग के दौरान 16 मालवाहक वाहनों पर 36 हजार 600 रुपए का जुर्माना लगाया है। कवर्धा और बेमेतरा जिले में मालवाहक से हुए हादसे के बाद प्रशासन इस पर ध्यान दे रहा है।
परिवहन उड़नदस्ता प्रभारी विकास शर्मा ने बताया कि, अमलेश्वर में चल रही कथा में आसपास के गांव से मालवाहक में लोगों के पहुंचने की सूचना मिली थी। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उन सभी मालवाहकों को चेक किया गया। जिसमें यात्री सवार मिले। उन वाहन पर कार्रवाई की गई।
इसके साथ ही दोबारा गलती करने पर वाहन को जब्ती और ड्राइवर के लाइसेंस सस्पेंड किए जाने की भी समझाइश दी गई। 2 दिन में 16 वाहनों का 36 हजार 600 कटा चालान
फ्लाइंग स्क्वायड टीम की उपनिरीक्षक प्रभा तिवारी ने मालवाहक चालकों को समझाइश दी। साथ ही दो दिन में 16 वाहनों से 36 हजार 600 रूपए का फाइन किया गया है। जिसमें फिटनेस, टैक्स, परमिट और बीमा चेक करने के बाद जो खामी मिली, उसके साथ मालवाहक को यात्री वाहन के रूप में चलाने के लिए भी कार्रवाई की गई।
श्रद्धालुओं के चलते दी समझाइश, दोबारा मिलने पर गाड़ी होगी जब्त
फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी शर्मा ने बताया कि, आसपास के क्षेत्र से अमलेश्वर में ग्रामीण कथा सुनने आए थे, गर्मी भी थी। जिसके चलते वाहनों को जब्त नहीं किया जा सका है। श्रद्धालुओं की भावनाओं का ध्यान रखते हुए वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर उन्हें छोड़ा गया है। दोबारा ऐसा करते पाए जाने पर सीधे वाहन जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Facebook Conversations