शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित होंगे शिक्षकगण
छ.ग. न्यूज़ | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा विकासखंड बालोद जिला बालोद छत्तीसगढ़ के विवेक दुबे शासकीय उ मा वि ज /सांकरा में वाणिज्य विषय के शिक्षक विवेक ध्रुवे ने अपना एक अलग ही पहचान बनाया है वह हर वर्ष अपने विद्यालय के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में काम करते आए हैं कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन की स्थिति में विवेक धुर्वे के द्वारा अपने विद्यालय के कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया तथा उसी के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई भी करवाई गई छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिनांक 7 अप्रैल 2020 को "पढ़ाई तुंहार द्वार" ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत की गई जिसमें विवेक धुर्वे ने सर्वप्रथम अपना एवं अपने विद्यालय के बच्चों का पंजीयन कराया तथा सभी विद्यार्थियों को इस पोर्टल की जानकारी दी एवं जूम ऐप के माध्यम से कक्षा संचालन भी किया जा रहा था तत्पश्चात छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्मित वेबैक्स मीटिंग एप्लीकेशन के द्वारा ऑनलाइन कक्षा की शुरुआत किया गया छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विवेक दुबे को राज्यस्तरीय अप्रूवल के रूप में चयनित भी किया गया है जिसमें उन्होंने लगभग 350 वीडियो अपलोड किए हैं साथ ही ऑडियो एवं पीडीएफ भी स्वीकृत किए गए हैं जिला स्तर पर भी इनके द्वारा ऑनलाइन कक्षा का संचालन किया जा रहा है दिनांक 29 अप्रैल 2020 की बैठक में बालोद कलेक्टर महोदया की अपने विद्यालय की छात्रा भारती साहू के साथ ऑनलाइन वेबेक्स मीटिंग ऐप के माध्यम से बात करवाई गई वे जिला के वाणिज्य विषय के विशेषज्ञ के रूप में भी काम करते आए हैं विवेक ध्रुव को विशिष्ट प्रतिभा संपन्न शिक्षक के रूप में समाज के बहुमूल्य सेवा के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार शिक्षा श्री पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है त्वरित खबरें परिवार भी विवेक ध्रुव जी को शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में कार्य करने के लिए उनको अनेकानेक बधाई देती है l इसी तरह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडिया विकासखंड दुर्ग जिला दुर्ग की शिक्षक श्रीमती विभा रानी मधु को मुख्य मंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार शिक्षा श्री पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है इसी तरह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंघोला जिला राजनांदगांव के जयप्रकाश साहू को भी मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार शिक्षा श्री पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है सभी शिक्षकों को त्वरित खबरें परिवार की तरफ से अनेकानेक बधाई एवं शुभकामनाएं |
शिक्षक श्रीमती विभा रानी मधु को मुख्य मंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार शिक्षा श्री पुरस्कार 2021 से सम्मानित
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंघोला जिला राजनांदगांव के जयप्रकाश साहू को भी मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार शिक्षा श्री पुरस्कार 2021 से सम्मानित

Facebook Conversations