शहर निर्माण : शहर के व्यापारियों ने दिया  दिग्विजय नगर को अपना समर्थन
त्वरित खबरे

राजनांदगांव 03 सितंबर 2022

शहर का नाम दिग्विजय नगर करने के लिए जन जन से संपर्क कर उनके सुझाव और समर्थन मांगा जा रहा है। इस मुहिम को लोगों का अपार प्यार और सम्मान मिल रहा है। समाज के हर क्षेत्र से लोग अपना समर्थन पत्र दे रहे हैं जो इसकी सफलता का प्रमाण है। इसी कड़ी में दिग्विजय नगर समिति के अध्यक्ष दुष्यंत दास, संजय बहादुर सिंह एवं अन्य सम्मानित पदाधिकारियों ने शहर के व्यापारी गण से संपर्क किया और उनसे दिग्विजय नगर के लिए समर्थन मांगा।  दास ने उन्हें बताया कि शहर का नया नामविकास के नए द्वार खोलेगा। राजनांदगांव के साथ गांव जुड़ा होने के कारण कारोबार जगत में अपना शहर पिछड़ गया है। दिग्विजय नगर नामकरण से शहर की तरक्की के मार्ग में तमाम बाधाएं दूर होंगी और इसके व्यापारिक और औद्योगिक विकास में तेजी आएगी। उनकी इस अपील पर व्यापारियों ने अपना समर्थन पत्र सौंपकर दिग्विजय नगर पर अपना मुहर लगा रहे हैं।

राजनांदगांव के इतिहास में महंत  राजाओं का अमर स्थान है। उन राजाओं ने शहर में अनेक धरोहर विरासत में दी है जिनका संरक्षण हमारा दायित्व है। शहर की सुंदर बसाहट राजा दिग्विजय दास की देन है। आज भी राजगामी संपदा न्यास के अंतर्गत उनकी जमीन में हजारों परिवार निवासरत हैं। इसी तरह उनकी 18 हजार एकड़ जमीन में बारह माह खेती किसानी कर लाखों किसान सुखपूर्वक जीवन व्यतित कर रहे हैं। राजा दिग्विजय दास चाहते थे कि शहर देश ही नहीं पूरी दुनिया में एक विशिष्ट पहचान स्थापित करे। उनके  इस सपने को साकार करने के लिए शहर का नाम दिग्विजय नगर एक बेहतर शुरूआत होगी। 

 दिग्विजय नगर से आधुनिकता का बोध होता है। शहर के नाम से जुड़े गांव शब्द हटने से युवा वर्ग, नौकरी पेशा के साथ-साथ व्यापारी वर्ग को भी लाभ मिलेगा। यहां के उच्च शिक्षित युवाओं को बड़े हाईटेक शहरों और महानगरों में अच्छी नौकरी हासिल करने में आसानी होगी। उनका जीवन खुशहाल होगा। अभी शहर के नाम से किसी कस्बे का बोध होता है। दिग्विजय नगर नामकरण से इन तमाम अपमानों और पिछड़ेपन का अहसास दूर होगा। देश प्रदेश के व्यापारी यहां आकर अपना व्यवसाय करने आएंगें। उद्योग धंधे खुलने से न सिर्फ व्यापारियों को लाभ होगा बल्कि युवाओं के लिए भी रोजगार के अच्छे अवसर पैदा होंगे। शहर को जीवन स्तर में परिवर्तन आएगा। इसी तरह छोटी छोटी कडिय़ां जुडक़र इसे एक विकसित शहर बनाएंगी। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations