लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में मंगलवार को अंतत: मुफ्त ओपीडी की सुविधा शुरू कर दी गई। शासन के आदेश के बाद भी यहां 67 दिनों से यह सुविधा शुरू नहीं हो पाई थी। मंगलवार को एक कम्प्यूटर सिस्टम लगाकर ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा शुरू कर दी गई। आगामी दिनों में 4 और कम्प्यूटर सिस्टम लगाए जाएंगे। अभी मैनुअली और ऑनलाइन दोनों तरीके से पंजीयन किया जाएगा। अब आने वाले मरीजों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। शासन स्तर पर आईडी-पासवर्ड दो दिन पहले ही जारी कर दिया गया था।
शास्त्री अस्पताल सुपेला में शासकीय आदेश की अनदेखी हो रही थी। शासन ने 10 बिस्तर तक के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी की सुविधा मुफ्त करने का 21 सितंबर को आदेश दिया था। इस आदेश का पालन शास्त्री अस्पताल में नहीं हो रहा था। पहले आईडी-पासवर्ड और इसके बाद कम्प्यूटर सिस्टम नहीं होने की बात कहकर फ्री ओपीडी शुरू नहीं की जा रही थी। शासन के संज्ञान में आने के बाद तत्काल इस सुविधा को शुरू कराया गया। जल्द ही अन्य कम्प्यूटर सिस्टम उपलब्ध कराया जाना है।
अस्पताल में ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा शुरू
अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार से सुपेला में ओपीडी फ्री कर दी गई है। एक कम्प्यूटर सिस्टम लगाया गया है। अब से निशुल्क ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीयन होगा। डॉ. पियाम सिंह, प्रभारी शास्त्री अस्पताल सुपेला

Facebook Conversations