शाहीर शेख ने बेटी अनाया को दिया पहला हेयरकट, फैन्स से लेकर सेलेब्स ने किया रिएक्ट
त्वरित खबरे

एक्टर शाहीर शेख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपनी लाडली बेटी अनाया के बाल काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और यह जमकर वायरल हो रहा है। शाहीर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'हेयरकट'। इसके साथ ही उन्होंने हार्ट वाले दो इमोजी भी ऐड किए। इतना ही नहीं, फैन्स से लेकर सेलेब्स भी उनके इस वीडियो पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

फैन्स से लेकर सेलेब्स को आ रही है शाहीर की यह वीडियो काफी पसंद

शाहीर की पत्नी रुचिका कपूर ने फोटो के कमेंट सेक्शन पर हार्ट वाले इमोजी पोस्ट किए। एक्ट्रेस हिना खान ने कमेंट करते हुए लिखा, "क्या इसका मतलब यह है कि आप भी ऐसा ही करने वाले हैं?" शाहीर के 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' की को-स्टार एरिका फर्नांडीस ने कमेंट किया और हैरान होने वाला इमोजी पोस्ट किया। वहीं एक फैन ने लिखा "सबसे अच्छा वीडियो जो मैंने आज देखा है। बस इसे प्यार करो शाहीर।"

कॉमन फ्रैंड ने करवाई थी रुचिका और शाहीर की मुलाकात

रुचिका और शाहीर की मुलाकात एक कॉमन फ्रैंड ने करवाई थी। तब फिल्म 'जजमेंटल है क्या' का प्रोडक्शन चल रहा था। इसके बाद दोनों करीब डेढ़ साल तक डेट करते रहे। इसके बाद दोनों ने पिछले साल नवंबर में कोर्ट मैरिज की। सुप्रिया पिलगांवकर दोनों को अपना आशीर्वाद देने के लिए पहुंची थीं।

फिल्मों में नजर आ चुकी हैं शाहीर की पत्नी रुचिका

दोनों ने डेढ़ साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, जिसके बाद पिछले साल शाहीर ने अपनी सगाई की खबर ऑफिशियल की थी। वहीं बात रुचिका की करें तो वे राजकुमार राव स्टारर 'जजमेंटल है क्या', 'जबरिया जोड़ी', 'डॉली किट्टी और वो चमके सितारे', और 'ड्रीम गर्ल' में भी काम किया है। वे बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड में क्रिएटिव प्रोड्यूसर और कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations