सेक्टर 9 अस्पताल शिशु मृत्यु दर में बेहतर ..राष्ट्रीय नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के दौरान दी गई जानकारी
त्वरित खबरे

सबसे कम नवजात शिशु मृत्यु दर के मामले में बीएसपी का जवाहर लाल नेहरू अस्पताल सेक्टर-9 देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में शामिल है। अस्पताल प्रबंधन की लक्ष्य मृत्यु दर में और कमी लाने की है। देश में नवजात मृत्यु दर प्रति 1000 जीवित शिशुओं को एकल अंक तक लाने का लक्ष्य रखा गया है।

केरल भारत का एकमात्र राज्य है, जिसने एकल अंक में नवजात मृत्यु दर हासिल की है। बीएसपी का सेक्टर-9 अस्पताल देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शामिल है, जिसने नवजात मृत्यु दर को एकल अंक तक लाने में सफल रहा है। वर्तमान में अस्पताल में नवजात मृत्यु दर प्रति 1000 जीवित जन्मों पर 7 है, जो भारत के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों के बराबर है। प्रबंधन की तैयारी उसमें और कमी लाने की है।

15 से 21 नवंबर तक नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के दौरान इसी बात का संकल्प लिया गया। ज्ञात हो कि जीवन के पहले 28 दिनों में हर साल पूरे विश्व में 26 लाख तथा भारत में 7.5 लाख नवजात शिशुओं की मृत्यु होती हैं। यही वजह है कि नवजात शिशु देखभाल सप्ताह में नवजात मृत्यु दर को कम करने के लिए विशेष प्रयास के तहत सम्बद्ध लोगों को जागरूक किया जाता है। ताकि लोगों अच्छी तरह देखभाल कर सकें।

नवजात शिशु की माताओं को किया गया जागरूक
शिशु देखभाल सप्ताह के दौरान नवजात शिशु की माताओं को सहीं रूप से ब्रेस्ट फीडिंग तकनीक से अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें नवजात शिशु को गर्म करने रखने की प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके अतिरिक्त नवजात शिशु की माताओं एवं संभावित माताओं को भी नवजात शिशु के प्राथमिक देखभाल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त नवजात शिशु को संक्रमण से बचाने के उपाय साझा किए गए। इससे बच्चों को समझने में भी दिक्कत नहीं होती।

मृत्यु दर में कमी लाने कार्यक्रम किया तैयार
चीन व अन्य विकसित देशों ने नवजात शिशु केयर पर जोर देते हुए नवजात शिशु दर को एकल अंक में लाने में सफलता अर्जित की है। इसे ध्यान में रखते हुए भारत में भी नवजात शिशु दर को एकल अंक में लाने के प्रयास तेज कर दिए है। इन बुनियादी जरूरतों को देखते हुए बीएसपी अस्पताल ने जागरूकता कार्यक्रम डिजाइन किया है। इसके तहत ऐसे प्रोग्राम बनाए जाएंगे, जिससे बच्चों को डिलेवरी के वक्त स्वस्थ रखा जा सके। साथ ही मृत्यु दर को एकल अंकों में लाया जा सके।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations