पिछले 24 घंटों में शहर के अलग अलग इलाकों मासूम बच्चियों से हैवानियत के तीन मामले सामने आए हैं। पहला मामला सचेंडी का है, जहां घर के बाहर सो रही मासूम को एक युवक उठा ले गया और उसे हवस का शिकार बना डाला। दूसरा मामला कल्याणपुर का है जहां तीन साल की बच्ची के साथ एक बुजुर्ग ने रेप किया। दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है
यह था मामला
एक गांव में चार वर्षीय मासूम सोमवार की रात घर के बाहर चारपाई पर मां के साथ सो रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला महेंद्र कमल चुपके से चारपाई पर सो रही मासूम को उठा कर गांव के बाहर ले गया। आरोप है कि युवक ने तालाब किनारे ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया। चारपाई से बच्ची के अचानक गायब होने पर परिजनों और पड़ोसियों ने तलाश शुरू की।
ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा
देर रात गांव के बाहर तालाब के किनारे से बच्ची की रोने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। वहां बच्ची को लहूलुहान देखकर अवाक रह गए और पास में ही शराब की खाली पड़ी बोतल, गिलास और नमकीन की पैकेट मिले। भागने का प्रयास कर रहे महेंद्र को ग्रामीणों ने पकड़कर पीट दिया।
शराब की खाली बोतल मिली
कंट्रोल रूम में सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को गंभीर हालत में हैलट भेजा। पुलिस ग्रामीणों के चंगुल से आरोपी को छुड़ाकर थाने ले गई। सचेंडी थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के पास से पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दुष्कर्म का आरोपी गया जेल
कल्याणपुर पुलिस ने तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बुजुर्ग रिक्शा चालक के खिलाफ बच्ची से रेप का केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला बगिया क्रॉसिंग-3 नंबर के पास की थी।

Facebook Conversations