रिलेशनशिप टिप्स: प्यार के बारे में ज्यादा कुछ कहना वैसे भी मुश्किल है, और अब डेटिंग ऐप्स पर आसान स्वाइपिंग के साथ, डेटिंग की नई भाषा भी सामने आ रही है। आजकल कई सारी डेटिंग ऐप्स आ गई हैं, जिनके जरिए युवा प्यार तलाशने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी के साथ युवाओं की डिक्शनरी में एक नया शब्द एक्सप्लोरी-डेटिंग जुड़ गया है। जिसे एक्सप्लोर और डेटिंग दो शब्दों के साथ बनाया गया है। सरल भाषा में कहें तो इसका मतलब हुआ कि अपने आप की पहचान करते हुए डेटिंग करना। जो भारतीय समाज में थोड़ा अटपटा लग सकता है, खैर थोड़ा बदलाव जरूरी भी है। समझते हैं एक्सप्लोरी-डेटिंग है क्या
एक्सप्लोरी-डेटिंग कितना सही एक्सप्लोरी-डेटिंग का कॉन्सेप्ट न केवल वर्तमान पीढ़ी को यह पता लगाने का अवसर दे रही है कि वे किसके साथ रहना चाहते हैं बल्कि उन्हें खुद को बेहतर ढंग से समझने की भी अनुमति देता है। इन डेटिंग ऐप्स के जरिए लोगों को अपने मनमुताबिक पार्टनर मिल सकता है। लेकिन आपको इस बात को भी समझना होगा कि इन डेटिंग ऐप्स के कारण आप मुसीबत में भी फंस सकते हैं। दुनिया में अच्छे लोगों के साथ-साथ बुरे लोग भी मौजूद होते हैं। कई बार ये लोग आपका फायदा भी उठा सकते हैं। लोग कई बार लड़कियों की फोटोज का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। सामने वाला इंसान अगर गलता है तो वो आपकी पर्सनल चैट फोटोज और वीडियोज के जरिए आपको ब्लैकमेल भी कर सकते हैं। इसलिए इन ऐप्स का इस्तेमाल करते वक्त थोड़ी सावधानी बरतना भी जरूरी है।

Facebook Conversations