रेसिपी : कोरियाई नूडल्स और तीखे टोस्ट,साथ में आजमाएं मैंगो साबूदाना पुडिंग और वेजिटेबल रोल्स
त्वरित खबरे

भावना महर्षि  05  मई 2022

Image

क्या चाहिए

दूध- 2 कप, साबूदाना- 1/2 कप भीगा हुआ, शक्कर- 4 बड़े चम्मच, इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच, बादाम- 2 बड़े चम्मच भूने हुए, मेवे- 2 बड़े चम्मच कटे हुए, आम का गूदा- 1 कप, आम के टुकड़े- 1/2 कप, कुछ पसंद के फल- 1 कप कटे हुए।

ऐसे बनाएं

भूने हुए बादाम का पेस्ट बना लें। पैन में दूध उबालें। इसमें भीगा हुआ साबूदाना चलाते हुए चार-पांच मिनट तक या पारदर्शी होने तक पकाएं। शक्कर, इलायची पाउडर, मेवे और बादाम का पेस्ट डालकर शक्कर घुलने तक पकाएं। इसे ठंडा कर लें। आम का गूदा अच्छी तरह मिलाएं। आम के टुकड़े मिलाएं। ठंडा करके गिलास में भरें और परोसें।

कोरियन स्टाइल नूडल्स​​​​​​​​​​​​​​

Image

क्या चाहिए

नूडल्स- 100 ग्राम उबले हुए, हरा प्याज़- 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ, लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच, सफेद तिल- 1 छोटा चम्मच, लहसुन- 1/4 छोटा चम्मच बारीक कटा, चिली फ्लेक्स- 1/4 छोटा चम्मच, ऑरिगेनो- 1/2 छोटा चम्मच, सोया सॉस- 1 छोटा चम्मच, विनेगर- 1 छोटा चम्मच, तेल- 3 बड़े चम्मच, नूडल्स मसाला- 2 छोटे चम्मच, सब्ज़ियां (गाजर, मटर, मक्का आदि) - 1 कप कटी और उबली हुईं।

ऐसे बनाएं

बोल में प्याज़, लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, तिल, चिली फ्लेक्स, ऑरिगेनो, सोया सॉस, विनेगर और सब्ज़ियां डालें। तेल गर्म करके इसमें डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इसमें उबले हुए नूडल्स अच्छी तरह से मिलाएं। इसे फौरन परोसें। ऊपर से चीज़ भी डाल सकते हैं।

चिली चीज़ टोस्ट


क्या चाहिए

चीज़- 1/2 कप कद्दूकस की हुई, हरी मिर्च- 1 बारीक कटी, हरी और लाल शिमला मिर्च- 1-1 बड़ा चम्मच बारीक कटी, काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच, ऑरिगेनो- 1 छोटा चम्मच, कुटी लाल मिर्च (चिली फ्लेक्स)- 1/2 छोटा चम्मच, ब्रेड के टुकड़े- 4, मक्खन।

ऐसे बनाएं

बोल में चीज़, कटी सब्ज़ियां और हरी मिर्च मिलाएं। ऑरिगेनो, नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं। ब्रेड की स्लाइज़ सेंक लें। चीज़ का मिश्रण फैलाएं। गर्म तवे पर मक्खन डालें। ब्रेड की स्लाइज़ रखें। इसे ढककर धीमी आंच पर चीज़ पिघलने तक पकाएं। इसमें तीन-चार मिनट लगेगा। इसे गर्मा-गर्म परोसें।

वेजिटेबल रोल्स​​​​​​​​​​​​​​


क्या चाहिए

स्प्रिंग रोल शीट्स- 12, तिल का तेल- 2 छोटे चम्मच, लहसुन- 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ, अदरक- 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ, हरा प्याज़- 4 भाग बारीक कटे, गाजर- 1 लंबाई में पतली कटी, हरी बीन्स- 5 लंबाई में कटी हुई, लाल और हरी शिमला मिर्च-1/2-1/2 लंबाई में कटी, गोभी- 2 कप लंबाई में कटा, शक्कर- 1 छोटा चम्मच, सोया सॉस- 2 छोटे चम्मच, काली मिर्च पाउडर- 2 छोटे चम्मच, नमक- 3/4 छोटा चम्मच, तेल- तलने के लिए, मैदा- 1 बड़ा चम्मच।

ऐसे बनाएं

पैन में तिल का तेल गर्म करें। अदरक और लहसुन डालकर तीस सेकंड भूनें। हरे प्याज़ का सफ़ेद भाग डालकर तीस सेकंड भूनें। सारी सब्ज़ियां और शक्कर डालकर कुछ मिनट भूनें। सोया सॉस, काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर दो मिनट तक मध्यम से तेज़ आंच पर भूनें। हरे प्याज़ का शेष भाग मिलाकर भूनें और आंच बंद कर दें। मिश्रण ठंडा कर लें। मैदा और डेढ़ बड़े चम्मच पानी का घोल बनाएं। एक स्प्रिंग रोल की शीट के एक कोने पर सब्ज़ी का मिश्रण रखें। किनारा पकड़कर सब्ज़ी वाला हिस्सा अंदर की तरफ़ एक बार मोड़ें। बगल के दोनों किनारों को अंदर की तरफ़ मोड़ें। सब्ज़ी वाला किनारा एक बार फिर अंदर की तरफ़ मोड़ें। आख़िरी छोर पर मैदे का पेस्ट लगा दें और इसे रोल पर चिपका दें ताकी रोल खुले नहीं। इसे गर्म तेल में सुनहरा भूरा होने तक तलें या बेक करें। सॉस के साथ गर्मा-गर्म परोसें।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations