रायपुर : महिला की गला घोंटकर हत्या, पानी टंकी में मिला शव
त्वरित ख़बरें -

रायपुर। राजधानी रायपुर के समीप तिल्दा इलाके में महिला की गला घोंटकर हत्या के बाद हत्यारों ने शव को एक सूने जगह में फेंककर वहां से भाग गए। जिसके बाद सोमवार की सुबह पुलिस को महिला का शव एक पानी टंकी में मिला था। मृतका का नाम कुंती बाई साहू उम्र 55 वर्ष बताया जा रहा है। मृतका खपरीकला गांव की रहने वाली थी। और वह राइस मिल में हमाली का काम करती थी। हत्या के बाद हत्यारोंं ने गमछा महिला के गले में ही छोड़कर भाग निकले थे। तिल्दा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज जांच में जुट गई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations