रायपुर में 30 लाख के मुकुट वाले गणेश : आदेश जारी रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे...1 अक्टूबर तक विसर्जन करना होगा...
त्वरित ख़बरें

सार्वजनिक पंडाल में स्थापित होने वाली गणेश प्रतिमाओं में एक ऐसी प्रतिमा भी है जिसे सोने के मुकुट से सजाया जाता है। छत्तीसगढ़ में यह इकलौती ऐसी प्रतिमा होती है जिसे हर साल इसी श्रृंगार के साथ स्थापित किया जाता है। रायपुर के गोल बाजार में यह प्रतिमा ‍‍विराजित होती है।

 बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेश उत्सव समिति हनुमान मंदिर गोल बाजार में गणेश उत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। यही सोने के मुकुट वाले भगवान गणेश को विराजमान किया जाएगा। इस बार भगवान गणेश रिद्धि सिद्धि के साथ विराजमान होंगे। झांकी की भी खास सजावट की जा रही है।

भगवान कृष्ण के साथ राधा की झांकी तैयार की जा रही है।

                                                       भगवान कृष्ण के साथ राधा की झांकी तैयार की जा रही है 

समिति के पदाधिकारी केदार गुप्ता ने बताया कि स्वर्ण मुकुट से श्रृंगार होने वाली सार्वजनिक गणेश उत्सव की यह पहली ऐसी प्रतिमा होती है। साल 2018 में स्थानीय व्यापारियों की मदद से स्वर्ण मुकुट तैयार किया गया, जिसे भगवान को समर्पित किया जाता है। रायपुर के गोल बाजार गणेश उत्सव की विशेष मान्यता है।

झाकियां रायपुर के गोलबाजार में तैयारी हो रही हैं, सुदामा का चरण धोते हुए भगवान कृष्ण ।

                             झाकियां रायपुर के गोलबाजार में तैयारी हो रही हैं, सुदामा का चरण धोते हुए भगवान कृष्ण 

35 लाख से अधिक है कीमत

कुछ अलग करने की चाहत के साथ सोने के मुकुट को समिति ने तैयार करवाया। वर्तमान बाजार मूल्य के मुताबिक 700 ग्राम के इस सोने के मुकुट की कीमत 35 लाख रुपए से अधिक है। इसे समिति में ही वापस सुरक्षित रखा जाता है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पंडाल की सुरक्षा का ध्यान भी रखा जाता है।

पंडाल में भगवान गणेश रिद्धि-सिद्धि के साथ दिखेंगे, इस तरह झांकियां तैयार की जा रही हैं।

                    पंडाल में भगवान गणेश रिद्धि-सिद्धि के साथ दिखेंगे, इस तरह झांकियां तैयार की जा रही हैं

झांकी में दिखेगी कृष्ण लीला

गोल बाजार के पंडाल में इस बार झांकी में भगवान कृष्ण की लीलाएं देखने मिलेगी, सुदामा और कृष्ण की मित्रता के भाव के साथ झांकी में राधा रानी का प्रेम भी दिखेगा। भगवान कृष्ण राधा जी को मेहंदी लगाते नजर आएंगे। मीरा की भक्ति के भाव भी दिखाई देंगे।

गणेश प्रतिमा की शोभा बढ़ाएगा सोने का मुकुट, 35 लाख है कीमत।

                                       गणेश प्रतिमा की शोभा बढ़ाएगा सोने का मुकुट, 35 लाख है कीमत

VIP का लगता है तांता

गोल बाजार के इस गणेश उत्सव में शामिल होने दूर-दराज से आम लोग भी पहुंचते हैं और खास लोग भी कई नेता राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मंत्री अफसर भी इस गणेश पंडाल के दर्शन करने पहुंचते हैं ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations