रायपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व्दारा कानूनी जागरूकता के उद्देश्य से रायपुर में 12 नवम्बर को आयोजित तीसरे राष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में डॉ अजय सहाय व्दारा लिखित, निर्देशित एवं निर्मित शॉर्ट फिल्म “नोनी” ( The Little Girl) को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के हाथों से प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके अलावा डॉ सहाय को सर्वश्रेष्ठ डायलॉग्स व सुपर शॉर्ट फिल्म “डरो मत” (45 सेकेंड्स) के लिए भी दो और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए। इस समारोह में कुल 663 फिल्मों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिनमें 279 विदेशी फिल्में भी शामिल थीं। विदित हो कि 2018 में आयोजित दूसरे राष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में भी डॉ सहाय व्दारा लिखित,निर्देशित व निर्मित फिल्म “कैसे बताऊं” को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का व डॉ सहाय को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

Facebook Conversations