26वीं रोड साइक्लिंग चैंम्पियनशिप 2021-22 हरियाणा में 25 से 28 नवंबर तक होगी। इसमें शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ की टीम 24 नवंबर को जम्मूतवी एक्सप्रेस से दुर्ग से जाएगी। यह स्पर्धा यूथ, सब जूनियर, जूनियर, सीनियर व एलिट ग्रुप में होगी।
इसके लिए अलग-अलग महिला और पुरुषों की टीम बनाई गई है। टीम की घोषणा छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम उपाध्यक्ष नीता लोधी ने की। घोषित टीम में यूथ बालक वर्ग में पृथ्वीराज सिंह, करण शाह, और चिराग जैन हैं। यूथ बालिका वर्ग में सुषमा कौशिक और पूनम चौधरी हैं। सबजूनियर बालक वर्ग में हेमंत सेन और माधव कोरी, सब जूनियर बालिका वर्ग में खुशबू निषाद, जूनियर बालक वर्ग में दिव्यांशु सिंह एवं लीलेश कुमार साहू, प्रतीक कुमार सिंह, एलेक्स मसीह और दुर्गेश थानापति, जूनियर बालिका वर्ग में लक्ष्मी निर्मलकर, सीनियर पुरुष दल अंडर-23 में मनदीप कुमार, उमाशंकर, साजन कुर्रे, रोहन टांडी, पुरुष वर्ग एलिट में नंदकिशोर, दीपक भारती, यशवंत साहू और महिला एलिट ग्रुप में एलिजाबेथ और कुमारी तरारे शामिल हैं। टीम के प्रशिक्षक आनंद वी, भंवर सिंह गहलोद और संदीप सोनवाने तथा मैनेजर गीतांजलि ठाकुर हैं। संस्था के अध्यक्ष हिमांशु द्ववेदी, महासचिव विनायक चन्नावार, ख्वाजा अहमद मौजूद रहे।

Facebook Conversations