गरियाबंद 17 अप्रैल 2024/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल द्वारा बुधवार 17 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उन्होंने 17 अप्रैल को जिले के सभी देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें पूर्णतः बंद रखने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने जिले के किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भाण्डारण एवं तस्करी पूर्ण नियंत्रण रखने एवं शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाने तथा जप्त करने की कार्यवाही हेतु आदेशित किया है।


Facebook Conversations