राजनांदगांव- राज्य शासन के आदेशानुसार पयूषर्ण पर्व के प्रथम दिवस के उपलक्ष्य में 12 सितम्बर दिन गुरूवार को नगर निगम सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है। उन्होने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि उक्त दिवस पर मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने के साथ साथ संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही करते हुये 5 हजार रूपये तक जुर्माना की कार्यवाही करे।
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

Facebook Conversations