त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
रायपुर. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन किया जाना है. राज्य पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जून 2024 तक लिए जाएंगे. परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यापम के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.पात्रता परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार की परीक्षा शुल्क नहीं ली जाएगी. पात्रता परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in एवं https://vyapamaar.cgstate.gov.in से प्राप्त की जा सकती है.

Facebook Conversations