राजनांदगांव 14 मार्च। नगर निगम के अधिकारी प्रतिदिन प्रातः कालीन सफाई एवं निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे है, इसी कडी आज आयुक्त अभिषेक गुप्ता सुबह अधिकारियोें के साथ रेवाडीह तथा स्टेडियम वार्ड में सफाई व्यवस्था के साथ साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने वार्ड की राजस्व वसूली की जानकारी लेकर वार्डवासियों से बकाया करों का भुगतान करने अपील किये।
सबसे पहले आयुक्त गुप्ता रेवाडीह एसएलआरएम सेन्टर पहुॅच उपस्थिति पत्रक की जॉच किये और डोर टू डोर कचरा संग्रहण की जानकारी लेकर सेन्टर प्रभारी से सतप्रतिशत यूजर चार्ज वसूल करने कहा। कम्पोस्ट मशीन की जॉच कर खाद बनाने की प्रक्रिया देखे और कहा कि खाद का नियमित विक्रय सुनिश्चित करे, लोगों को घरों के गमले व उद्यान मंे उपयोग करने समझाईस देवे, इसके लाभ के बारे मे जानकारी देवे। उन्होंने वार्ड में सफाई देख स्वास्थ्य अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल से कहा कि स्टेडियम वार्ड में जहॉ बडे अधिकारियों का शासकीय आवास है, बडी बडी कालोनिया है, वही रेवाडीह ग्रामीण वार्ड है इसलिये प्रतिदिन निर्धारित समय तक सफाई कराने, सफाई मंे लापरवाही पर कार्यवाही करे तथा निष्ठा हाजरी नहीं देने पर संबंधित का वेतन रोकने के निर्देश दिये।
आयुक्त गुप्ता ने दोनों वार्डो में राजस्व वसूली की जानकारी लेकर वार्ड प्रभारी से डिमाण्ड के विरूद्ध वसूली करने के निर्देश देते हुये कहा कि कालोनी एवं होटलो से भी नियमानुसार राजस्व वसूली करे, बडे बकायादारों के लिये टीम के साथ जाकर वसूली करे। उन्होंने निर्माण कार्य निरीक्षण के दौरान रेवाडीह में तथागत सिद्धार्थ सिटी के पास प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक ए.एच.पी. के तहत निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण कर मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य मंे गति लाने संबधित ठेेकेदार को निर्देशित करने कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके से कहा। इसी प्रकार स्कान विहार कालोनी में विधायक निधि अंतर्गत निर्माणाधीन मंच, मुक्तिधाम उन्नयन तथा आर.के.नगर में गोडवाना समाज भवन विस्तार कार्य का निरीक्षण कर मद एवं राशि की जानकारी लेकर कार्य जल्द पूर्ण करने निर्देशित किये, ताकि लोगांे को उसका लाभ मिल सके।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम, उप अभियंता अशोक देवांगन, वरिष्ट स्वच्छता निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा,स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव, जिला समन्वयक एसबीएम देवेश साहू व कीर्तन साहू, सह उद्यान प्रभारी दिलीप गिरी, प्र.पटवारी मिलिन्द रेड्डी उपस्थित थे।

Facebook Conversations