राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मार्गदर्शन एवं आदर्श आचार संहिता की जानकारी
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव 13 अप्रैल 2024। लोकसभा निर्वाचन 2024 के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव अंतर्गत कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी कुल 4 जिले आते हैं। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र अंतर्राज्यीय सीमा से लगा हुआ है। जिसमें मध्यप्रदेश का डिन्डोरी, मण्डला व बालाघाट जिला तथा महाराष्ट्र का गोंदिया व गढ़चिरौली जिला आता है। इसी तरह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव से गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, उत्तर बस्तर कांकेर जिला सीमा में लगा हुआ है।

संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव में अधिसूचना का प्रकाशन गुरूवार 28 मार्च 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि गुरूवार 4 अप्रैल 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक, नामांकन पत्रों की संवीक्षा शुक्रवार 5 अप्रैल 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि सोमवार 8 अप्रैल 2024 अपरान्ह 3 बजे तक थी। मतदान शुक्रवार 26 अप्रैल 2024 को संपन्न होगा। पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक एवं मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संपन्न होगा। मतगणना मंगलवार 4 जून 2024 को होगी। वहीं गुरूवार 6 जून 2024 को तिथि जिसके पूर्व निर्वाचन संपन्न होगा।

मतदान केन्द्र

संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव अंतर्गत 8 विधानसभा क्षेत्र आते हंै। जिसमें मतदान केन्द्रों की संख्या 2330 है। जिसमें 2329 मतदान केन्द्र तथा 1 सहायक मतदान केन्द्र है। शहरी क्षेत्रों में 293 मतदान केन्द्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 2037 मतदान केन्द्र है। कबीरधाम जिला में 803 मतदान केन्द्र है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71-पंडरिया अंतर्गत 393 मतदान केन्द्र एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72-कवर्धा अंतर्गत 410 मतदान केन्द्र व 1 सहायक मतदान केन्द है। जिसमें शहरी क्षेत्रों में 78 मतदान केन्द्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 726 मतदान केन्द्र स्थित है। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला में 380 मतदान केन्द्र है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ अंतर्गत 283 मतदान केन्द्र एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत 97 मतदान केन्द्र है। जिसमें शहरी क्षेत्र में 37 मतदान केन्द्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में 343 मतदान केन्द्र स्थित है। राजनांदगांव जिला में 840 मतदान केन्द्र है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत173 मतदान केन्द्र, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत 223 मतदान के्रन्द्र, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत 252 मतदान केन्द्र एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत 192 मतदान केन्द्र है। शहरी क्षेत्रों में 170 मतदान केन्द्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 298 मतदान केन्द्र स्थित है। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी  जिला में 306 मतदान केन्द्र है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत 69 मतदान केन्द्र एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78-मोहला-मानपुर (अनुसूचित जनजाति) अंतर्गत 237 मतदान केन्द्र है। शहरी क्षेत्रों में 8 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 298 मतदान केन्द्र स्थित है।

संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव अंतर्गत कुल आदर्श मतदान केन्द्र की संख्या 16, महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केन्द्र की संख्या 83, युवा कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केन्द्रों की संख्या 40 तथा दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केन्द्रों की संख्या 8 है। कबीरधाम जिला अंतर्गत कुल आदर्श मतदान केन्द्र की संख्या 4, महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केन्द्र की संख्या 20, युवा कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केन्द्रों की संख्या 10 तथा दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केन्द्रों की संख्या 2 है। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला अंतर्गत कुल आदर्श मतदान केन्द्र की संख्या 2, महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केन्द्र की संख्या 13, युवा कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केन्द्रों की संख्या 5 तथा दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केन्द्रों की संख्या 1 है। राजनांदगांव जिला अंतर्गत कुल आदर्श मतदान केन्द्र की संख्या 8, महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केन्द्र की संख्या 40, युवा कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केन्द्रों की संख्या 20 तथा दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केन्द्रों की संख्या 4 है।  मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला अंतर्गत कुल आदर्श मतदान केन्द्र की संख्या 2, महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केन्द्र की संख्या 10, युवा कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केन्द्रों की संख्या 5 तथा दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केन्द्रों की संख्या 1 है।

संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 2329 तथा 1 सहायक मतदान केन्द्र, संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या 339, पी-1 मतदान केन्द्रों की संख्या 2329+1 एवं 1124 मतदान केन्द्रों में वेब-कास्टिंग की योजना बनाई गई है। कबीरधाम जिला अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 803 तथा 1 सहायक मतदान केन्द्र, संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या 11, पी-1 मतदान केन्द्रों की संख्या 803+1 एवं 402 मतदान केन्द्रों में वेब-कास्टिंग की योजना बनाई गई है। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 380, संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या 4, पी-1 मतदान केन्द्रों की संख्या 380 एवं 190 मतदान केन्द्रों में वेब-कास्टिंग की योजना बनाई गई है। राजनांदगांव जिला अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 840, संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या 316, पी-1 मतदान केन्द्रों की संख्या 840 एवं 430 मतदान केन्द्रों में वेब-कास्टिंग की योजना बनाई गई है। मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 306, संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या 8, पी-1 मतदान केन्द्रों की संख्या 306 एवं 102 मतदान केन्द्रों में वेब-कास्टिंग की योजना बनाई गई है।

संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव अंतर्गत 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इसके तहत मतदान केन्द्रों की संख्या 2329 तथा 1 सहायक मतदान केन्द्र है। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 18 लाख 69 हजार 229 है। इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 29 हजार 679 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 9 लाख 38 हजार 334, अन्य मतदाताओं की संख्या 8 तथा सेवा मतदाताओं की संख्या 1208 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71-पंडरिया में मतदान केन्द्रों की संख्या 393, कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 18 हजार 803 है। इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 59 हजार 236 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 59 हजार 495 तथा सेवा मतदाताओं की संख्या 72 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72-कवर्धा में मतदान केन्द्रों की संख्या 410 एवं 1 सहायक मतदान केन्द्र है। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 34 हजार 770 है। इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 66 हजार 117 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 68 हजार 588, अन्य मतदाताओं की संख्या 2 तथा सेवा मतदाताओं की संख्या 63 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ में मतदान केन्द्रों की संख्या 283 एवं कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 22 हजार 447 है। इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 11 हजार 304 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 11 हजार 54 तथा सेवा मतदाताओं की संख्या 89 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) में मतदान केन्द्रों की संख्या 270 एवं कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 11 हजार 373 है। इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 6 हजार 260 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 4 हजार 922, अन्य मतदाताओं की संख्या 3 तथा सेवा मतदाताओं की संख्या 188 है।  विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव में मतदान केन्द्रों की संख्या 223 एवं कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 14 हजार 98 है। इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 4 हजार 808 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 9 हजार 36 अन्य मतदाताओं की संख्या 2 तथा सेवा मतदाताओं की संख्या 252 है।  विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव में मतदान केन्द्रों की संख्या 252 तथा कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 4 हजार 742 है। इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 2 हजार 793 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 1 हजार 727, अन्य मतदाताओं की संख्या 1 तथा सेवा मतदाताओं की संख्या 221 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी में मतदान केन्द्रों की संख्या 261 एवं कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 92 हजार 558 है। इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 95 हजार 570 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 96 हजार 808 तथा सेवा मतदाताओं की संख्या 180 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78-मोहला-मानपुर में मतदान केन्द्रों की संख्या 237 एवं कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 70 हजार 438 है। इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 83 हजार 591 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 86 हजार 704 तथा सेवा मतदाताओं की संख्या 143 है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations