राजनांदगांव में जिला स्तरीय बुद्ध जयंती समारोह 30 मई को, भूपेश बघेल होंगे मुख्य अतिथि
त्वरित खबरे ;हर्ष कुमार गुप्ता

राजनांदगांव के शांति नगर स्थित शंकरपुर तालाब किनारे , शनिवार को जिला स्तरीय बुद्ध जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन भीम सैनिक दल द्वारा किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं राजनांदगांव महापौर Madhusudan Yadav विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा रमेश जाटव कोरबा, डॉ. दिवाकर रंगारी, डॉ. प्रकाश खुटे, डी.पी. नोन्हारे, एस.के. भालाधरे, महेंद्र बंसोड़, राजू बारमाटे, दीपांकन खोब्रागढ़े, महेंद्र उके और भीमराव मडामे सहित कई सामाजिक एवं प्रबुद्धजन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम के दौरान भगवान बुद्ध, संत कबीर, महात्मा ज्योतिबा फुले, बिरसा मुंडा, डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के विचारों एवं संघर्षों को याद किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह समारोह सामाजिक जागरूकता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की खास आकर्षण रात 10 बजे से आयोजित होने वाली बुद्ध और भीमगीतों पर आधारित भव्य वैचारिक कव्वाली प्रतियोगिता होगी। इसमें नागपुर के अंतरराष्ट्रीय प्रबोधनकार अनिरुद्ध सेवाडे और रानी तबस्सुम की टीमों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा। कव्वाली के माध्यम से महापुरुषों के विचारों और संघर्षों को प्रस्तुत किया जाएगा। भीम सैनिक दल के अध्यक्ष भीमराव मडामे ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations