गंज चौक के पास हाट बाजार से लगे एक गैरेज में रविवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे एक बस में अचानक आग लग गई। पुलिस की मानें तो यह बस आनंद रोडवेज बस सर्विस की है, जो बनने के लिए यहां कई माह से खड़ी थी। आग की लपटें अचानक से बढ़ गई। देखते-देखते आसपास के टायरों में भी आग पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग के जवान मौके पर पहुंचे। रोड ब्लॉक किया गया और बिजली कंपनी को सूचना दी गई। करीब सवा घंटे के इंतजार के बाद दमकल पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। पर तक सब कुछ खाक हो चुका था।
पीछे खड़े मेटाडोर का शीशा तोड़ा, धक्का देकर हटाया
जिस बस में आग लगी थी, उसके पीछे ही एक मेटाडोर खड़ी थी। उसकी चाबी नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों ने ड्राइवर सीट का शीशा तोड़ा। गेट खोलकर स्टेयरिंग थामा और पीछे से कुछ लोगों ने मेटाडोर को धक्का लगाया। तब जाकर उसे हटाया जा सका, अन्यथा मेटाडोर भी चपेट में आ सकती थी। इस हादसे के बाद काफी देर तक गंज चौक से नंदई जाने वाले मार्ग पर जाम लगा रहा।

Facebook Conversations