दल्ली राजहरा माइंस से रिटायर होने वाले कर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। बीएसपी प्रबंधन भिलाई के टाउनशिप की तर्ज पर अब राजहरा टाउनशिप के मकान भी रिटायर होने वाले कर्मियों को लाइसेंस पद्धति पर अलाट करने की तैयारी में है।
राजहरा टाउनशिप में पहले रिटायर कर्मियों को थर्ड पार्टी के तहत कंपनी के आवास अलाट किए जाते थे, जिसे बंद कर दिया गया। उसके कारण रिटायर होने के बाद कर्मियों के आवास की समस्या का सामना करना पड़ता था। इसके देखते हुए यूनियनें काफी दिनों से इस दिशा में पहल कर रही थी। दल्ली राजहरा माइंस के दौरे पर पहुंचे बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता ने बैठक में जानकारी दी कि बीएसपी टाउनशिप की तर्ज पर राजहरा टाउनशिप में भी रिटायर कर्मियों को 400 वर्गफीट तक के मकान लाइसेंस पद्धति पर अलाट किए जाएंगे। इसे लेकर प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। ताकि कर्मियों को परेशानी न हो।

Facebook Conversations