राहुल हत्याकांड में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
त्वारित खबरे

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाराडीह स्थित नइकी अहरा से हत्या मामले में फरार चल रहा आरोपित अंततः पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नौरंगा निवासी शराब तस्कर वीरन कुमार उर्फ वीरू चौधरी के रूप में की गई है। सूत्रों के मुताबिक नइकी अहरा स्थित अवैध शराब ठेके पर अभियुक्त के मौजूद होने की सूचना पर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे नाकेबंदी की गई। इसके बाद इसे पकड़ने में पुलिस की टीम सफल रही।

इस संबंध में एसआई एसएच खान ने बताया कि बीते 15 सितंबर 20 को एक दर्जन अपराधियों द्वारा थाना क्षेत्र के अमरा निवासी राहुल कुमार सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 19 लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस अनुसंधान के बाद 12 लोगों पर आरोप सत्यापित हुआ। एसआई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वीरू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताते चलें कि नइकी अहरा में अवैध शराब का धंधा खूब फलफूल रहा है, नतीजन इन दिनों इस क्षेत्र में अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है। गौरतलब हो, कि घटना के 14 महीनों में अमरा निवासी राहुल कुमार सिंह की हत्या मामले में फरार सारे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations