त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
भिलाई| बुधवार की रात सुपेला थाना अंतर्गत एक कार्यक्रम में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ सुपेला थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि मारपीट में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज सुपेला अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्षों से आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।

Facebook Conversations