पुन्नी मेला देखने गए थे, 12 साल का बेटा नहाने की जिद में गहरे पानी में फंसा
तवरित खबरे

दुर्ग में परिवार के साथ पुन्नी मेला नहाने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने समय रहते किशोर को पानी से निकाला और अस्पताल भी भिजवाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

सुपेला राजीव नगर निवासी प्रकाश साव अपने परिवार के साथ शुक्रवार दोपहर महमरा एनीकट पुन्नी मेला देखने गए थे। इस दौरान उनका 12 साल का बेटा आदित्य ने एनीकट में नहाने की जिद की। प्रकाश साव और उनका परिवार एनीकट में नहाने गया। नहाते समय आदित्य अचानक गहरे पानी चला गया और डूबने लगा।

आदित्य को डूबता देख परिवार वालों ने मदद की गुहार लगाई। इस पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस वालों तुरंत एनीकट में उतरकर आदित्य को पानी से बाहर निकाला। अधिक पानी पी जाने से आदित्य बेहोश हो गया था। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के कुछ घंटों बाद उसने दम तोड़ दिया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations