1 जून 2022

कोटा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां जप्त एवं अन्य प्रकरणों में खड़ी दोपहिया वाहनों में अचानक आग लग गई। भीषण गर्मी के बीच लगी यह आग थोड़ी ही देर में विकराल स्वरूप में पहुंच गई। आग को रोकने के तमाम प्रयास किये गए, लेकिन कुछ हुआ नहीं और आग फैलते हुए सभी गाड़ियों तक पहुँच गई। गाडियों में लगी आग के चलते थाना परिसर से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। आग बुझाने बाल्टी से पानी का छिड़काव किया गया, वहीं फायर बिग्रेड की मदद भी नहीं मिल पाई, क्योकि अग्निशमन वाहन खराब पड़ा हुआ है।

Facebook Conversations